New Delhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज BJP सरकार CM के साथ छह नेताओं को दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे.
दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह | परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/MANRYgcdpv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
हर वर्ग को साधने की कोशिश
BJP ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है. नई सरकार में बिहार से पंकज कुमार सिंह को मंत्री पद पर रखा गया है, जो राज्य के महत्वपूर्ण समुदायों को ध्यान में रखते हुए BJP का संदेश दे रहे हैं. इसके अलावा, दिल्ली में एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरे के तौर पर कपिल मिश्रा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है. पार्टी ने पंजाबी समुदाय को ध्यान में रखते हुए आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया है.
दिल्ली के CM पद के लिए बड़ा मुकाबला था. जिसमें प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे प्रमुख नेता CM पद से वंचित रह गए. चर्चा है कि प्रवेश वर्मा को उप-मुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी जा सकती है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर प्रवेश वर्मा को उप-मुख्यमंत्री बनने की बधाई भी दी थी, हालांकि उन्होंने बाद में उस पोस्ट को हटा लिया, जिसके बाद इस पर चर्चा और तेज हो गई.
नई सरकार में शपथ लेने वाले मंत्री :
- प्रवेश वर्मा
- आशीष सूद
- मनजिंदर सिंह सिरसा
- रविंद्र इंद्राज सिंह
- कपिल मिश्रा
- पंकज कुमार सिंह
क्यों नहीं बने CM वर्मा और गुप्ता?
प्रवेश वर्मा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को CM पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, खासकर प्रवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद. लेकिन बताया जा रहा है कि परिवारवाद के आरोप से बचने के लिए वर्मा को CM नहीं बनाया गया. वहीं, विजेंद्र गुप्ता की जगह रेखा गुप्ता को CM पद के लिए चुना गया, जिससे न केवल वैश्य समुदाय, बल्कि महिलाओं को भी समर्थन मिल सकता है.
Also Read : झारखंड के इन 10 जिलों में आज गरज के साथ बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी