रांची: केंद्रीय सरकार ने आम लोगों को झटका दे दिया है। मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया है। ये बढ़ोतरी उज्जवला योजना के तहत आने वाले लाभार्थी पर लागू होगी। उनके अलावा 50 रुपये की बढ़ोतरी आम ग्राहकों पर भी लागू होगी। अब उन्हें LPG सिलेंडर 550 रुपये में मिलेगा। वहीं, आम लोगों को सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पड़ेगी। ये नये दाम आज से लागू हो चुके हैं।
रांची में क्या है दाम?
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी नेकहा की रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए जाएंगे। पुरी ने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों के लिए एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी लागू होगी।
रांची में दाम 860 रुपये बढ़कर 910 रुपये हो जाएंगे। वहीं पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो रुपये बढ़ाया गया है। हालांकि, सरकार ने कहा, इसका असर लोगों पर नहीं पड़ेगा।
Read also: ची के स्कूलों में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के गठन का निर्देश, JPA ने किया था आग्रह
Read also:CM हेमंत का सख्त आदेश- शोभायात्रा में नहीं निकलेगी बाइक रैली
Read also:त्योहारों में सुरक्षा में न हो कोई चूक, SSP ने जवानों को दिए कई निर्देश
Read also: ERSS और डायल 112 करेगा तेजी से काम, DGP ने दिये निर्देश
Read also:झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानें नया RATE