लोहरदगा। बाइक चोर गिरोह के खिलाफ लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरे इलाके में सक्रिय चोर गिरोह के 8 अपराधी को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी बीएन सिंह ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पकड़ा है।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर 21 चोरी की बाइक जप्त किया है। छापेमारी टीम में लोहरदगा किस्को अंचल चंद्र मोहन हांसदा, कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत पुलिस फोर्स शामिल थे।

चार जिलों में छापेमारी कर पकड़ा पुलिस ने
बीएन सिंह ने कहा कि पकड़े गए अपराधियों को रांची, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिला में छापेमारी कर पकड़ा है। गिरोह के सदस्य मौका देख चोरी कर लेते और दूसरे जिले में सस्ते दाम पर खपाते है।