मोतिहारी।जिले के ढाका थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में पूर्व एसपीओ शंभू पासवान को शराब तस्कर ने गोली मार कर घायल कर दिया है। महुआवा गांव नेपाल सीमा से सटे होने के कारण यहां शराब तस्कर अक्सर सक्रिय रहते है,जिसकी सूचना शंभू पासवान पुलिस को देता रहा है।इसी क्रम में उसने गत दिनों काली सहनी और विजय सहनी नामक दो शराब तस्करों को शराब बेचने से मना किया था।जिसके बाद नाराज शराब तस्करों ने ढाई बजे रात में शंभू को गोली मार कर घायल कर दिया।जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम शंभू पासवान शराब तस्कर काली सहनी और विजय सहनी को शराब बेचने से मना करने गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और तस्करों ने शंभू को धमकी भी दिया। जिसके बाद देर रात उसे गोली मार दिया। शंभू को चौकीदार अब्दुला ने फोन पर बताया कि नेपाल से शराब की खेप आ रही है, आओ चलना है। इस सूचना के बाद शंभू अपने बाइक से घर से निकला ही था कि रास्ते में काली और विजय ने शंभू पर गोली चला दिया। गोली शंभू के पेट में लगी है। जिसके बाद शंभू ने घायलवस्था में घटना की जानकारी फोन पर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुंमर को दी,सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

ढाका थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुंमर ने बताया कि शंभू पुलिस का सहयोगी है,उसकी सूचना पर कई शराब तस्कर को बड़ी खेप के साथ दबोचा गया है।फिलहाल शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

Share.
Exit mobile version