Jamui : बिहार के जमुई में हुए भयंकर बवाल के बाद दो रोज के वास्ते इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। प्रशासन की ओर से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। यहां याद दिला दें कि बीते रविवार को जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह गांव में दो पक्षों में भयंकर बवाल हो गया था। जमकर पत्थरबाजी की गयी थी। पत्थरबाजी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये थे। वहीं, कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी। पूरा इलाका अशांत हो गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। फ्लैग मार्च तक किया गया। वहीं, आठ संदेही लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एहतियात के तौर पर आज यानी सोमवार को इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। इंटरनेट सेवा दो रोज के लिए बंद की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को हुए बवाल में 41 नामजद और करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई गयी है। दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों पक्षों पर प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक पक्ष के लोगों पर बिना इजाजत और सूचना के जुलूस निकालने, जबकि दूसरे पक्ष पर हमला करने और उपद्रव मचाने का इल्जाम है।
Also Read : BPSC कैंडिडेट्स फिर उतरे सड़कों पर, खान सर और गुरु रहमान का मिला साथ
Also Read : CM हेमंत विशेष विमान से लौटे रांची, जानें कैसा है दिशोम गुरु का स्वास्थ्य
Also Read : 10वीं परीक्षार्थियों से भरी ऑटो और पुलिस गाड़ी के बीच टक्कर, फिर…
Also Read : नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के बाद बिहार में DGP का सख्त निर्देश… जानें क्या
Also Read : युवाओं और समाजसेवियों ने थामा AJSU का दामन, नये जिला प्रभारी भी नियुक्त
Also Read : चोरी की स्कूटी खोजी पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानिये
Also Read : चाईबासा के इस जंगल में मिला शक्तिशाली IED बम, किया गया डिफ्यूज