Ranchi : राजधानी रांची के ZOI बीयर बार में बीती देर रात बवाल हो गया। यहां जमकर मारपीट की गयी। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस तक को आना पड़ा। ZOI बीयर बार मेन रोड के जेडी हाई स्ट्रीट मॉल में स्थित है। शनिवार की रात यहां कुछ लड़के-लड़कियां पार्टी कर रहे थे। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार बार को रात 11 बजे तक बंद हो जाना था, पर देर रात दो बजे तक पार्टी और बवाल चलता रहा। मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत दो गुटों में लफड़ा हो गया। पहले तो बहसबाजी हुई, फिर मारधाड़ शुरू हो गया। बवाल की सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में पुलिस की एक टीम ZOI बीयर बार पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तफ्तीश शुरू की। वहीं, बार देर रात तक खुला रखने और हुए बवाल को लेकर बार मैनेजर और इवेंट मैनेजर को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
Also Read : रांची के मेन रोड में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की… देखें वीडियो
Also Read : विरोध-प्रदर्शन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Also Read : प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिलाया भरोसा: पीड़ितों को मिलेगा न्याय, दोषियों को मिलेगी कठोर सजा
Also Read : पहलगाम हादसे के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला, कहा- शहीद के परिवारों को दे देंगे…
Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल
Also Read : CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये
Also Read : स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला
Also Read : तमाम मीडिया चैनलों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी… जानें क्या
Also Read : बच्चा चोर गिरोह के 7 सदस्य धराये, तीन साल का मासूम सही सलामत बरामद