Jamtara (Rajeev Jha) : जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में 30 जनवरी 2025 की रात हुई राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्टी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर SDPO विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी पुलिस कप्तान एहतेशाम वकारिब ने मीडिया के साथ साझा की।
SP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणविजय सिंह और राजेश कुमार साव के तौर पर की हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने तीन लाख रुपये के प्रलोभन में हत्या की साजिश रची थी। घटना कानगोई फाटक से 100 मीटर की दूरी पर हासीपहाड़ी मार्ग के पास अंजाम दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक की स्कूटी को छिपा दिया था। छानबीन के दौरान राजेश कुमार साव की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही मृतक की स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। घटना में कुल तीन हथियारों का इस्तेमाल हुआ था, जिनमें से एक पुलिस के कब्जे में आ चुका है। ये सारी जानकारी पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिव ने प्रेस वार्ता कर बताया साथ ही बताया कि गिरफ्तार आरोपी रणविजय सिंह का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। वह चितरंजन थाना कांड संख्या 22/2020 में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। विशेष छापामारी दल में SDPO विकास आनंद लागुरी के अलावा नगर प्रभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ यादव, मिहिजाम थानेदार विवेकानंद दुबे, एसआई गुलशन कुमार सिंह, बृजन राम, अजय कुमार और तकनीकी शाखा के संतोष कुमार सिंह शामिल थे। इस अभियान में सशस्त्र बल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Also Read : रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला, कई ट्रेनें रद्द
Also Read : कुमुद वर्मा, सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो सहित कई लोगों ने थामा AJSU का दामन
Also Read : लड़की बनकर रील बनाने पर मां ने फटकारा, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम…
Also Read : दुमका में आज JMM का 46वां स्थापना दिवस समारोह, CM समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
Also Read : पांच दुर्लभ योग में मनेगी सरस्वती पूजा, विवाह के लिए भी अति शुभ
Also Read : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रिमांड में कर गया एक नया खुलासा, तीन राज्यों से मिल रही मदद
Also Read : पॉलिसी क्लेम बढ़ाने का ऑफर दे खाता से उड़ा लिया था साढ़े 15 लाख, CID ने किया अरेस्ट
Also Read : लेनदेन के विवाद में मा’रा गया था इमामुद्दीन, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा