गिरिडीह: गिरिडीह के शिवम आयरन एंड स्टील फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जाम्बाद गांव निवासी अरुण मरिक के रूप में हुई है। अरुण मरिक पिछले कुछ सालों से शिवम स्टील फैक्ट्री के ब्लास्ट फर्नीस डिवीजन में कार्यरत था।
मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान फर्नीस गैस रिसाव के कारण मौत का आरोप लगाया है। उन्होंने शव के साथ फैक्ट्री के मेन गेट पर जाम कर दिया, लेकिन मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को समझा कर जाम हटवाया।
फैक्ट्री प्रबंधन के अजय चौधरी ने मृतक की मौत के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मृतक शराब के नशे में था और ड्यूटी करने के बाद घर जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की सच्चाई का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
Read also:झारखंड में बनेंगे 4 ग्लास ब्रिज ,बढ़ेगा पर्यटन अनुभव…
Read also:झारखंड वासियों को मिलेगी बारिश से राहत, फिर चढ़ेगा पारा
Read also:झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती
Read also:झारखंड में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से बढ़ेगी परेशानी, ब्लू अलर्ट जारी
Read also:झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों के परिजनों को दी बड़ी सौगात
Read also: मूसलाधार बारिश के बाद झारखंड के कई जिलों का गिरा तापमान