Chaibasa : चाईबासा में 27 जून 2023 को घटी एक दर्दनाक घटना में दोषी व्यक्ति को आज यानि बुधवार को सजा सुनाई गई है। मामला चाईबासा जिला में मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुरनापानी (सिजुरबेड़ा) सिरका गांव का है। जहां अभियुक्त बसंत तांती उर्फ छोटू ने कुंवर लोहरा को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, 27 जून 2023 को रात करीब 9 बजे कुंवर लोहरा टहल रहा था, तभी अभियुक्त बसंत तांती उर्फ छोटू ने उसपर हमला कर दिया। यह हमला आपसी विवाद के कारण हुआ था।
मामले की जांच के दौरान चाईबासा पुलिस ने अभियुक्त बसंत तांती उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से एकत्र कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के बाद, 9 अप्रैल 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प० सिंहभूम, चाईबासा के न्यायालय ने अभियुक्त बसंत तांती उर्फ छोटू को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत 7 साल की सजा सुनाई है और साथ ही 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Also Read : GT vs RR : अहमदाबाद में होगा गुजरात और राजस्थान का रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : RBI ने 0.25 फीसदी घटाया रेपो रेट, लोन की ब्याज दर हो सकती है सस्ती!
Also Read : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने जारी किया नया टाइम टेबल, इन शहरों के लिए 3 फ्लाइटें बंद
Also Read : राजधानी में इस दिन धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती
Also Read : बिहार NH पर हुए भीषण हादसे में तीन की मौ’त
Also Read : राज्य पुलिस सेवा नियमावली में संशोधन, अनुशंसा के बाद होगा लागू
Also Read : क्यों विवादों में घिरी है फिल्म “फुले”…. जानें पूरा मामला
Also Read : आसमान से बरपा कहर और देखते ही देखते चली गई चार लोगों की जान