रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों को दिवाली का तोहफा दिया है. सरकार ने इनके लिए 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए का आवंटन कर दिया है. यह राशि पूरे राज्य भर के आंदोलनकारियों के लिए है. जिनका आवंटन लंबित था उनका भुगतान दिवाली से पूर्व किया जाना है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झारखंड/ वनांचल अलग राज्य के  गठन  हेतु आंदोलनकारियों/ आश्रितों का पेंशन/ सुविधाओं के भुगतान के लिए 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए  आवंटन दिया है.  गृह् कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ,झारखंड सरकार संकल्प संख्या 2108 , दिनांक 7 मई 2012 अधिसूचना संख्या 4920 दिनांक 10  अगस्त 2015 अधिसूचना संख्या 5240 दिनांक 20 सितंबर  2017 अधिसूचना संख्या 5275 दिनांक 22  सितम्बर 2017 अधिसूचना संख्या 7259 दिनांक 26  दिसंबर 2017 अधिसूचना संख्या 7260 दिनांक 26 12 2017 एवं समय-समय पर निर्गत विभागीय अधिसूचनाओं के आलोक में  झारखंड/ वनांचल अलग राज्य के  गठन  के लिए आंदोलनकारियों/ आश्रितों का पेंशन/ सुविधाओं में देय होगा.

इसे भी पढ़ें : न्यूनतम मजदूरी भुगतान मामले में नपे चार प्रतिष्ठान, लेबर कोर्ट में मुकदमा दायर

किन जिलों कितना आवंटन मिला

इसमें बोकारो जिला 22 लाख  81 हजार रु., पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा 6 लाख 82 हजार रु. चतरा 10 लाख 84 हजार रु., देवघर 7 लाख 70 हजार रु., धनबाद 32 लाख 71 हजार रु., दुमका 50 लाख 98 हजार रु., गिरिडीह 31 लाख 71 हजार रु. गोड्डा 15 लख रु.,गुमला 7 लाख 92 हजार रु. हजारीबाग 40 लाख ,10 हजार रु., पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 67 लाख  35 हजार रु., जामताड़ा 11 लाख रु., कोडरमा 30 लाख 40 हजार रु., लातेहार 1 लाख रु., लोहरदगा 24 लाख 41 हजार रु., पाकुड़ 3 लाख रु., पलामू 1 लाख 50 हजार रु., रामगढ़ 22 लाख 50 हजार रु., रांची 22 लाख 50 हजार रु., साहिबगंज 1 लाख 74 हजार रु., सरायकेला खरसावां 14 लाख 28 हजार रु., सिमडेगा 4 लाख 30 हजार रु. खूंटी 10 लाख 85 हजार 9 सौ रु. आवंटन आंदोलनकारियों के बीच वितरण करने के लिए प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़ें : केरल ब्लास्ट : ईसाइयों की प्रार्थना सभा में कई धमाके, महिला की मौत, दो दर्जन लोग घायल

Share.
Exit mobile version