Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह हल्की ठंडी हवा चलने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास होगा. दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. रविवार यानि 16 फरवरी से तापमान में दो से तीन °C की और बढ़ोतरी हो सकती है. 17 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की उम्मीद है. मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
रांची में पांच डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार सुबह धुंध और ठंडी हवा का असर देखने को मिला. धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट भी आई. झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 35.1°C और सबसे कम तापमान खूंटी का 7.2°C रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5°C रिकॉर्ड किया गया. रांची में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5°C की गिरावट देखी गई.
मुख्य शहरों का तापमान (°C में) :
- रांची : अधिकतम 26.0, न्यूनतम 10.5
- जमशेदपुर : अधिकतम 31.4, न्यूनतम 12.0
- मेदिनिनगर : अधिकतम 30.2, न्यूनतम 9.3
- बोकारो : अधिकतम 30.1, न्यूनतम 10.1
- चाइबासा : अधिकतम 33.4, न्यूनतम 10.6
- खूंटी : अधिकतम 27.9, न्यूनतम 7.2
- सरायकेला : अधिकतम 35.1, न्यूनतम 10.9
- देवघर : अधिकतम 29.6, न्यूनतम 13.8
- चतरा : अधिकतम 25.8, न्यूनतम 8.4
Also Read : वैलेंटाइन डे पर लालपुर में युवक युवती में झगड़ा,बुलेट में आग लगाई
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 15 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : झारखंड कांग्रेस के नये प्रभारी बने के. राजू, हटाये गए गुलाम अहमद मीर
Also Read : एक मां की थमती सांसों को नयी जिंदगी दे गये मंत्री इरफान… जानें कैसे