New Delhi : शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली का नया CM चुना है. रेखा गुप्ता जो वैश्य समुदाय से आती हैं, ने आज CM पद की शपथ ली. रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं, लेकिन दो साल की उम्र में उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया था. MLA बनने से पहले रेखा पार्षद भी रह चुकी थीं और पेशे से वकील हैं. CM बनने के बाद लोग इनके बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं. आइए जानते हैं उनके संपत्ति और वित्तीय स्थिति के बारे में…
उन्होंने विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान हलफनामे में दी थी
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति :
- कुल संपत्ति : ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+)
- कर्ज और देनदारी : ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+)
रेखा गुप्ता की वार्षिक आय :
- 2023-24 : ₹6.92 लाख (7 लाख)
- 2022-23 : ₹4.87 लाख (5 लाख)
- 2021-22 : ₹6.51 लाख (6.5 लाख)
- 2020-21 : ₹6.07 लाख (6 लाख)
- 2019-20 : ₹5.89 लाख (6 लाख)
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय :
- 2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)
- 2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)
- 2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)
रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत लगभग ₹4.33 लाख बताई जा रही है. इनके नेतृत्व में दिल्ली की राजनीति में नए बदलावों की संभावना जताई जा रही है.
Also Read : खूंटी रोड में दो ट्रकों के बीच टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Also Read : रेखा गुप्ता ने ली CM पद की शपथ
Also Read : रविवार की शाम शास्त्रीय संगीत से सजेगा बिरसा मुंडा फन पार्क
Also Read : BIT सिंदरी और JUT में बनेगा टेक्नोलॉजी पार्क, जानें डिटेल्स
Also Read : झारखंड के कॉलेजों में रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलेंगे 10 लाख, ऐसे होगा चयन
Also Read : रांची से महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस चलते-चलते धधक उठी, फिर…
Also Read : बाइक से टकराकर रोड पर गिरे, फिर मालवाहक ने दोनों को रौंद डाला