रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के निमित “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा, रांची महानगर जिला की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता की अध्यक्षा में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए एवं अगामी होने वाले सिलसिलेवार कार्यक्रमों की तैयारी का कार्यकर्ताओं से जायजा लिया।
बैठक में तय किया गया की हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगामी 09–10 अगस्त को राजधानी के सभी 17 सांगठनिक मंडलों में तिरंगे के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाईकिल जुलूस, 11 से 13 अगस्त को सभी मंडलों में प्रभातफेरी, एवं जनजागरण तथा 13 से 15 अगस्त को रांची के हर घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज पूरा देश अमृत महोत्सव के उल्लास में है। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता मेहनत कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि इसबार की स्वतंत्रता दिवस विशेष होने वाला है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की इस बार कोई ऐसा घर न बचे जिस घर पर तिरंगा न लगा हो।
वहीं, महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को पार्टी कार्यकर्ता मिशन के रूप में लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान से देश के नागरिकों में राष्ट्रीयता का भाव और जागृत होगा। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़–चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन महानगर के महामंत्री वरुण साहु एवं धन्यवाद ज्ञापन बलराम सिंह ने किया
बैठक में कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, जितेंद्र पटेल, नीरज सिंह, ललिता ओझा, राकेश सिंह गुड्डू, राहुल चौधरी, रणधीर सिंह, रजनीश पांडेय, अश्विनी सुखीजा, सोनू सिंह, अनीता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, राम लगन राम, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, जॉनी वॉकर खान, ओम प्रकाश पांडेय, विकास रवि, सुबेश पांडेय, सुजीत शर्मा, उमेश यादव, पप्पू जायसवाल, रामजी प्रसाद, सूर्या साहु, विनोद महतो, आनंद वर्मा, निलेश सिंह, दीपक शाह सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।