Ujjain : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार और फिल्म KGF से रातों रात प्रसिद्ध हुए फिल्म अभिनेता यश सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां वे भस्म आरती में शामिल हुए। इस दाैरान अभिनेता यश पूरी तरह भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
KGF के स्टार अभिनेता यश साेमवार सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। वे तड़के मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कुछ कुछ मित्र भी रहे। यश मंदिर में धोती और सोला पहनकर पहुंचे थे। मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर यश करीब दो घंटे तक भगवान महाकाल के आरती में रमे हुए दिखाई दिए। भगवान की आरती के पश्चात यश ने मंदिर की देहरी से दर्शन किए।
इस दौरान आकाश पुजारी द्वारा पूजन-पाठ कर जल अर्पित किया गया। महाकाल मंदिर समिति की ओर से यश को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दर्शन के बाद यश ने कहा कि बहुत खुशी हुई जिस तरह से अच्छे से दर्शन हुए भक्त को जो चाहिए सब मंदिर में मिल रहा है। यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग है, भगवान महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे।
Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त
Also Read : DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…
Also Read : जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…
Also Read : कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन