Johar Live Desk : देहरादून से केदारनाथ तक के लिए हेली टिकट की बुकिंग के नाम पर पुणे के परिवार से सात लाख रुपये ठग लिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जाखन निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शीलता विजय निवासी पुणे ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पिछले साल मई में उन्होंने परिवार संग केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून से हेली सेवा की टिकट बुक करवाई थी। भावना हिमालयन नाम से ट्रैवल कंपनी चलाने वाले अनुराग निवासी जाखन ने यह बुकिंग की।
अनुराग ने सात लाख रुपये एडवांस ले लिए। पुणे का परिवार केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून पहुंचा। लेकिन, आरोपी टिकट नहीं दिला पाया। कई बार गुहार करने के बाद भी टिकट नहीं दी गई। इस कारण परिवार केदारनाथ के दर्शन नहीं कर पाया। आरोपी से रकम वापस मांगी तो लौटाई नहीं। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।
Also Read : FIITJEE के चेयरमैन, CEO और CFO पर ठगी का आरोप, FIR दर्ज
Also Read : राज्य सेवा के 9 ऑफिसर बनेंगे IPS, सरकार ने UPSC को भेजी लिस्ट
Also Read : झारखंड के तापमान में गिरावट जारी… जानें आज का वेदर अपडेट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 15 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read :दुश्मन को भनक तक नहीं लगेगी और तबाही मचाकर वापस लौट जाएगा F-35
Also Read :बोलेरो और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, दो की मौ’त
Also Read :प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,10 लोगों की मौ’त कई घायल
Also Read :राष्ट्रपति ने BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में की शिरकत
Also Read :कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का रिजल्ट हुआ OUT, जानें कैसे करें Download