रांची: झारखंड सरकार ने करमा पूजा के अवसर पर दी जाने वाली छुट्टी में बदलाव कर दिया है। डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान की सूचना के आधार पर इसे बदला गया है। इसका आदेश 6 सितंबर, 2023 को कार्मिक विभाग के उप सचिव आसिफ हसन ने जारी कर दिया।

कार्मिक ने जारी आदेश में कहा है कि 5 दिसंबर, 2022 को जारी अधिसूचना (संख्या-7624) द्वारा वर्ष 2023 में करमा पूजा के अवसर पर 10 सितंबर, 2023 (रविवार) को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित है।
रांची के मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष, 2023 में करमा पूजा का पर्व 25 सितंबर, 2023 (सोमवार) को मनाया जायेगा। अतः वर्ष, 2023 में करमा पूजा के अवसर पर 10 सितंबर को घोषित अवकाश के स्थान पर 25 सितंबर, 2023 (सोमवार) को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।

Share.
Exit mobile version