रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के ऐतिहासिक रातू गढ़ किले का दौरा किया, जहां उनका राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी देवी और कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव ने स्वागत किया.

मां दुर्गा का दर्शन पूजन किया

मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद कल्पना सोरेन रातू किला पहुंची थीं, जहां उन्होंने सबसे पहले मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया. इसके बाद अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें किले का भ्रमण कराते हुए इसके समृद्ध इतिहास के बारे में विस्तार से बताया. इस दौरान श्रीमती सोरेन ने किला परिसर में मौजूद लोगों से बातचीत भी की. इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जिनमें पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, सांसद जोबा मांझी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पृथ्वीनाथ शाहदेव, अमर उरांव, कुशल उरांव, रमेश शाहदेव व अतुल ठाकुर शामिल थे.

Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक, 81 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Share.
Exit mobile version