रांची : कल्पना मुर्मू सोरेन आज शाम 5 बजे विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगी. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उन्हें शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में इंडी गठबंधन के नेता शामिल होंगे. बता दें कि कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल कर भाजपा के दिलीप वर्मा को हराया था. बताया जा रहा कि कल्पना मुर्मू सोरेन को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है.

31 दिसंबर को खाली हुई थी गांडेय सीट

कल्पना मुर्मू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं. गौरतलब है कि 31 दिसंबर को तत्कालीन विधायक सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन को गांडेय सीट से झामुमो उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा गया था. कल्पना ने गांडेय उपचुनाव में 27 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.

Share.
Exit mobile version