Johar live desk: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और काजोल के सगे चाचा देब मुखर्जी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। देब मुखर्जी एक प्रतिष्ठित और सफल फिल्म परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी मां सतीदेवी, अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार की एकमात्र बहन थीं।
देब मुखर्जी का करियर
देब मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 60 के दशक में की थी। उन्होंने ‘तू ही मेरी जिंदगी ‘और ‘अभिनेत्री’ जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं से अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ‘दो आंखें’ और ‘बातों बातों में’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आए। हालांकि उन्हें पर्दे पर अपने भाई जॉय जैसी सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
देब मुखर्जी का परिवार
देब मुखर्जी की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी से उनकी बेटी सुनीता का विवाह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से हुआ है। अयान उनकी दूसरी शादी से पैदा हुए बेटे हैं। देब मुखर्जी की भतीजी काजोल और रानी मुखर्जी हैं।
देब मुखर्जी का निधन
देब मुखर्जी का निधन शुक्रवार को हुआ। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार में काजोल, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, तनुजा, तनिषा, आदित्य चोपड़ा, अषुतोष गोवारिकर सहित उनके परिवार के कई सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। उनके अंतिम संस्कार के लिए जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर 14 मार्च को शाम 4 बजे तैयारी की गई है।
Read also: महाकुंभ में वायरल Girl मोनालिसा को बॉलीवुड से ऑफर
Read also: बॉलीवुड की दुनिया से अनुराग कश्यप का किनारा: मुंबई छोड़ने की तैयारी
Read also: डायरेक्टर के कट बोलने पर भी करता रहा KISS…इंटीमेट सीन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव
Read also: Rohit Bal : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
Read also: धोखाधड़ी मामला : रांची सिविल कोर्ट में पेश हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल