Ranchi : JPSC प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाला के संदेही गुनहगारों को CBI कोर्ट से झटका लगा है। विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने गुरुवार को 10 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने हरिबंश पंडित, योगेंद्र प्रसाद, प्रवीण रोहित कुजूर एवं बिजय कुमार सहित अन्य को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। आरोपियों ने पिछले दिनों अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। वहीं अजय सिंह बड़ाईक की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 28 फरवरी को सुनाएगी। जबकि सीमा सिंह एवं मोहन लाल मरांडी की याचिका पर मार्च के पहले सप्ताह में सुनवाई होगी।
इससे पूर्व अदालत अरविंद कुमार लाल, लखीराम बास्की, संजय पांडे, अंजना दास एवं साधना जयपुरिया की याचिका खारिज कर चुकी है। मामले में अब तक 32 आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इसमें से 10 आरोपितों की याचिका खारिज हो चुकी है। यहां याद दिला दें कि CBI कोर्ट ने JPSC प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाला मामले में 16 जनवरी को 47 भ्रष्ट अफसरों सहित 74 लोगों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया था।
Also Read : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया START
Also Read : महाकुंभ में बने 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिखे आस्था के महापर्व के कई अद्भुत रंग
Also Read : कॉन्संट्रेशन बढ़ाने के लिए सुबह उठकर करें ये काम, स्ट्रेस और एंग्जायटी भी होंगे दूर…
Also Read : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के दो दिवसीय महाधिवेशन का DGP ने किया शुभारंभ
Also Read : बिहार में सात मंत्रियों की शपथ के बाद विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिले… देखें LIST
Also Read : अगर पेंडिंग है जरुरी काम तो जल्द निपटा लें, इस माह 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
Also Read : देवघर में बोले CM हेमंत- आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे
Also Read : CM हेमंत बने ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के अध्यक्ष, विपक्षी नेताओं को भी मिली जगह