Ranchi : JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एल खियांग्ते ने शुक्रवार को राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें आयोग के कार्यों की समीक्षा करने की सलाह दी और झारखंड लोक सेवा आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में गति, पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से आयोग अपनी खोई हुई विश्वसनीयता पुनः प्राप्त करेगा, जिससे जनमानस में इसकी छवि बेहतर होगी और विद्यार्थियों की शिकायतें दूर होंगी।
इसके अलावा, गवर्नर संतोष कुमार गंगवार से पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. डीके सिंह ने भी राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने डॉ. सिंह से विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए व्यापक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने, अकादमिक कैलेंडर का पालन करने और सत्र के नियमितीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
Also Read : झारखंड की महिलाओं ने विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर बढ़ाया है राज्य का मान : CM हेमंत
Also Read : होली के मौके पर यहां दिखेगा ‘B’lood Moon’ का अद्भुत नजारा
Also Read : कालू लामा गैंग के गुर्गों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, SP बोले… देखिये क्या
Also Read : बैंक ऑफ बड़ौदा में 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू, जल्द कर लें आवेदन
Also Read : Sudha Brand का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम : CM नीतीश ने हरी झंडी दिखाकर शुरु की निर्यात
Also Read : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी उद्घाटन