Joharlive Team

रांची। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का काफिला मेदांता, ओरमांझी से बोकारो के लिए रवाना हो गया है। रांची से बोकारो सड़क मार्ग से पहुचेंगे। इसके बाद बोकारो में सैलून से दिल्ली जाएंगे। झारखंड से डॉक्टर की एक टीम उनके साथ जा रही है। शिबू सोरेन का शुक्रवार देर रात को रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। होम आइसोलेशन में स्थिति बिगड़ने के बाद रांची इरबा स्थित मेदांता में सोमवार को भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद मेदांता गुड़गांव ले जाने का निर्णय लिया गया है।

Share.
Exit mobile version