Ramgarh : रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रामगढ़ में भी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पार्टी समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
वहीं गुरुवार को कोठार ओवर ब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को पार्टी समर्थकों ने जाम कर दिया। JLKM नेता पनेश्वर महतो, संतोष महतो सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जामकर भाजपा नेता अनिल टाइगर को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर भी टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में हत्यारों और अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। इसके बावजूद अपराधी सलाखों के पीछे नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिस अपने काम में विफल है और लोग अपनी जान गवां रहे हैं। आज एक राजनीतिक दल के नेता की हत्या ने ना सिर्फ पुलिस की लापरवाही उजागर की है बल्कि सरकार की उदासीनता भी स्पष्ट कर दी है। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने प्रदर्शनकारियों से बात कर जाम को समाप्त कराया। रामगढ़ में लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा।
Also Read : राजकुमार राव की फिल्म ‘Bhool Chuk Maaf’ की RELEASE DATE बढ़ी आगे… जानें
Also Read : एक ही घर में फुफकार मार रहे थे 5 किंग कोबरा, फिर…
Also Read : BREAKING अनिल टाइगर ह’त्याकांड : रांची पुलिस की त्वरित कार्रवाई में पकड़ा गया शूटर, जमीन विवाद में हुई ह’त्या
Also Read : CM योगी आदित्यनाथ की बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ जारी
Also Read : DGP विधि व्यवस्था को लेकर कर रहे बैठक, कांके में अनिल टाइगर की गो’ली मा’रकर ह’त्या
Also Read : BREAKING : कांके में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को मा’री गो’ली, पुलिस जुटी जांच में
Also Read : लालू यादव पूरे परिवार के साथ रवाना हुए कोलकाता… जानें क्यों
Also Read : बोकारो में CBI टीम के साथ मारपीट, तीन जख्मी
Also Read : 15000 से अधिक होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए NOTIFICATION जारी