रांची : राज्य में गर्मी का कहर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 8 से 10 जून तक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और इससे सटे उत्तर-पूर्वी इलाकों के कुछ इलाकों में लू चल सकती है. इस दौरान रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हालांकि इसके बाद राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. क्योंकि 11 जून से प्री-मानसून बारिश के संकेत हैं.

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रांची के साथ-साथ गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है. हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आएगी. इसलिए लोगों को गर्मी से राहत मिलने की ज्यादा संभावना नहीं है.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. सात जिलों को छोड़ बाकी सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 से ऊपर झारखंड के लोग गर्मी से परेशान हैं. सात जिलों को छोड़ बाकी सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है.

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. सबसे गर्म डालटनगंज रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. गढ़वा का तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. सिर्फ रांची, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज और सिमडेगा का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

Share.
Exit mobile version