Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 8:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विस चुनावः चौथे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार,16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विस चुनावः चौथे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार,16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    •  
    • बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी
    • में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक डाले
    • जाएंगे वोट
    • मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बाघमारा में शाम 5 बजे तक वोटिंग

    रांची, 14 दिसंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब सभी उम्मीदवार डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर सकेंगे। 16 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर  47,85,009 मतदाता वोटिंग कर अपना विधायक चुनेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की 25,40,794 औऱ महिला मतदाताओं की संख्या 22,44,134 है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 81 है।  इसके साथ ही मतदान को लेकर 4 जिलों सहित सीमावर्ती जिलों में 14 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से ड्राई डे
    प्रभावी हो गया। इन सभी 15 सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नक्सल
    प्रभावित बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सोमवार की सुबह 7 बजे से दिन के अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा तथा मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बाघमारा में
    सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि
    मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले मतदान कर्मियों और मतदान अभिकर्ता को मतदान केंद्र पर उपस्थित होना है। इसके बाद मॉक पोल की कार्रवाई की जाएगी। मॉक पोल के
    बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान की समाप्ति का समय अपराह्न 3 और 5 बजे तक हैं, वहां उस समय तक मौजूद सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे। इसके तहत वैसे मतदाताओं को पीठासीन पदाधिकारी अपने हस्ताक्षर के साथ पर्ची देंगे और उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।

    पोलिंग पार्टियां रविवार को इन्हीं डिस्पैच सेंटरों से मतदान सामग्रियों के साथ बूथों के लिए रवाना होंगी। सेक्टर पदाधिकारियों के नेतृत्व में ईवीएम मशीन बूथों तक पहुंचाई जाएंगी। सभी डिस्पैच वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगे होंगे जिससे उनकी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

     इन विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

    झाऱखंड विधानसा चुनाव के चौथे चरण में 16 दिसंबर को जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं उनमें देवघर, मधुपुर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट हैं।

     1,210 दिव्यांग व 80 साल से ज्यादा आयु के लोगों ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट

     पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव से 80 साल से ज्यादा आयु के तथा दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए घर से मतदान करने की सुविधा देने की शुरुआत की गई है। यहां प्रायोगिक तौर पर सात विधानसभा क्षेत्रों में इसे शुरू किया जा रहा है। इन विधानसभा क्षेत्रों में पाकुड़, राजमहल, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा. बोकारो और धनबाद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चौथे चरण में 1,210 दिव्यांग औऱ 80 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं से उनके घर पर पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है।

     देवघर, गांडेय, बोकारो औऱ झरिया विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप्प का होगा

    इस्तेमाल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर जोर रहा है। इस सिलसिले में बूथ एप्प लांच किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहली बार पूरे देश में बूथ एप्प के इस्तेमाल की शुरुआत हुई है। यहां प्रायोगिक तौर पर 81 विधानसभा सीटों में से 10 में बूथ एप्प का उपयोग किया जाना है। इसी के अंतर्गत चौथे चरण में देवघर (एससी), गांडेय, बोकारो औऱ झरिया विधानसभा क्षेत्र में भी बूथ एप्प का उपयोग किया जाना है। इससे पहले दूसरे चरण में  जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम और चाईबासा और तीसरे चरण में  रामगढ़, हजारीबाग और रांची में बूथ एप्प का इस्तेमाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल भी काफी सरल और सुविधाजनक है।

     चौथे चरण की 15 में से 11 सीटों पर 2014 में भाजपा का
    कब्जा था

    चौथे चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा में वोटिंग होनी है। चौथे चरण के चुनाव में भाजपा, आजसू और झाविमो ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। गठबंधन के तहत कांग्रेस के 6, झामुमो 8 और राजद के 1 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 2014 में इन 15 सीटों में भाजपा ने 11, आजसू, झाविमो, झामुमो और मासस ने 1-1 सीटें जीती थीं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचौथे चरण के 15 सीटों पर बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप : प्रतुल शाहदेव
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : देवघर में प्रत्याशियों की आस्था दांव पर, दिलचस्प रहता है मुकाबला

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    May 9, 2025
    झारखंड

    09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    May 9, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    May 9, 2025

    09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 9, 2025

    अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    May 9, 2025

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025

    भारत में 8 हजार से अधिक X अकाउंट होंगे ब्लॉक

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.