रांची। झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी कौंसिल यानि आदिवासी सलाहकार समिति गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके पदेन अध्यक्ष होंगे। वहीं,मंत्री चंपाई सोरेन उपाध्यक्ष होंगे। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की, सीता सोरेन, दीपक बिरूआ, चमरा लिंडा, कोचे मुंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गगराई, विकास कुमार मुंडा, नमन विक्सल को नगाड़ी, राजेश कच्छप, और सोनाराम सिंकू सदस्य मनोनीत होंगे। मनोनीत सदस्यों में पूर्वी सिंहभूम के विश्वनाथ सिंह सरदार और अनगड़ा, रांची के जमल मुंडा भी शामिल हैं।
