Joharlive Team

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। िल्ली में शुक्रवार को देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें डॉ अजय ने हिस्सा नहीं लिया।
सूत्रों से िमली जानकारी के अनुसार झारखंड में डाॅ. अजय का कई वरीय नेता लगातार विरोध कर रहे थे। डॉ अजय के साथ रांची में दो बार धक्का मुक्की तक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य के वरीय नेताओं को बुलाकर उनकी राय जानने का प्रयास किया गया। इसमें कुछ नेताओं ने उनके समर्थन में जबकि अधिकांश ने उनके विरोध में बात की।
संगठन के हित को ध्यान में रखते हुए डाॅ. अजय कुमार ने अपना पद छोड़ने की पेशकश कर दी। कयास लगाये जा रहे हैं की शनिवार को होने वाली सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में राज्य के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी जायेगी। पार्टी झारखंड में ज्यादा सीटें जीते इसके लिये शनिवार को गठबंधन पर भी चर्चा की जायेगी।

Share.
Exit mobile version