रांची। झारखंड पुलिस के पुलिसकर्मियों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी का है। अब पुलिसकर्मी 20 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश पूर्व की भांति बहाल हो गया। वहीं, अब 1 महीने के अंतिम वेतन के साथ साथ 20 दिन का छुट्टी भी जवान उपभोग कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में यह फैसला लिया है। इधर, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने झारखंड सरकार का आभार जताया है।