Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस चुनाव में कुल 1056 मतदाता थे, जिनमें से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया. चुनाव परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो तथा संगठन सचिव पद पर मंटू कुमार ने जीत हासिल की. नये चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक मार्च यानी आज आयोजित किया जाएगा.
चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी :
- अध्यक्ष : राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार और कमलेश सिंह ने भाग लिया
- उपाध्यक्ष : निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम और अशोक तिवारी
- महामंत्री : संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव और नीलमणी राम
- संयुक्त सचिव : संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, श्रीकांत शर्मा और मनोज पासवान
- संगठन सचिव : मंटू कुमार और निर्मल कुमार यादव ने चुनाव लड़ा.
झारखंड पुलिस एसोसिएशन का यह चुनाव दो वर्षों के बाद हुआ है. पुलिस मुख्यालय से बार-बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई. यह एसोसिएशन झारखंड पुलिस के कनीय पदाधिकारियों का एक समुह होता है, जो अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय और सरकार के बीच एख पुल की तरह कार्य करता है.
Also Read : कुख्यात मयंक सिंह ने राजा अंसारी को अमन साहू गैंग से निकाला
Also Read : राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : CM हेमंत सोरेन
Also Read : DGP अनुराग गुप्ता को CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी
Also Read : जमीन अधिग्रहण काे लेकर सदन में हंगामा, सत्ता-विपक्ष दोनों ने उठाए सवाल
Also Read : झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में हाेगी इस दिन से होगी बारिश
Also Read : जनहित से जुड़े कार्यों में लाएं तेजी, समय पर पूरी होनी चाहिए योजनाएं : राधारानी सोरेन