Ranchi : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 5 जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में आज से लू का प्रकोप बढ़ सकता है, और तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इसके बाद 3 दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में उष्ण लहर की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान, झारखंड के बहरागोड़ा में तापमान 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंचा, जो राज्य में सबसे अधिक था। वहीं, सिमडेगा जिले के बानो में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
राजधानी रांची में 14 मार्च को आंशिक बादल छाने की संभावना है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में भी तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहेगा।
Also Read : होली के हर एक रंग का होता है कुछ खास मतलब… जानें क्या
Also Read : विश्व नींद दिवस पर जानें इसका इतिहास, नींद के लाभ एवं नींद से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट!
Also Read : होली में बच्चों की स्किन और आंखों की सुरक्षा के लिए FOLLOW करें ये TIPS
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : होली को लेकर रांची में निकाला गया फ्लैग मार्च
Also Read : ट्रैक्टर की चपेट में आई 5 वर्षीय बच्ची, तोड़ा दम..
Also Read : मछली की पेटी में छुपाकर यूपी से बिहार पहुंचायी जा रही थी शराब, कैसे हुआ खुलासा… जानिये