रांची। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोंन मुखोपाध्याय और जस्टिस अम्बुज नाथ की पीठ ने मंगलवार को मगध आम्रपाली कोल परियोजना में टेरर फंडिंग के मास्टरमाइंड माने जाने वाले सुभान मियां को जमानत दे दी है।

सुनवाई के दौरान सुभान मियां के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, ऋषभ कुमार और एनआईए के अधिवक्ता की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली। सुभान मियां ने एनआईए की कांड संख्या 3/2018 से जुड़े केस में अदालत से जमानत देने की गुहार लगाई थी।
उल्लेखनीय है कि टेरर फंडिंग मामले का मास्टर माइंड सुभान खान उर्फ सुभान मियां को एनआईए ने दो नवंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है। अन्य आठ आरोपित भी जेल में हैं। आधुनिक पावर कंपनी के जीएम संजय जैन, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह, विंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू, कोहराम, प्रदीप राम समेत 14 आरोपित ट्रायल फेस कर रहे हैं।