रांची : झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने मंगलवार को जस्टिस सुभाष चांद को शपथ दिलाई। इलाहाबाद हाई कोर्ट से 11 अक्टूबर को इनका तबादला झारखंड हाई कोर्ट में हुआ था। उनके शपथ लेने के साथ ही हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई है। जबकि यहां स्वीकृत पद 25 हैं।

सुभाष चांद 16 सितंबर 2020 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी। वर्ष 1988 में कानून में स्नातकोत्तर किया है। 1989 से मई 2001 तक हरिद्वार जिला न्यायालय सिविल साइड में प्रैक्टिस की।

मई 2001 को वे उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में नियुक्त किए गए। 4 जनवरी 2012 को इन्होंने उच्च न्यायिक सेवा में योगदान दिया। वर्ष 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में इन्हें प्रोन्नति मिली।

इसी महीने हाई कोर्ट 4 नए जज मिले थे। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, जस्टिस अंबुज नाथ, जस्टिस नवनीत कुमार और जस्टिस संजय प्रसाद के रूप में।इन्हें चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने शपथ दिलाई थी।

Share.
Exit mobile version