Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सूरज कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है. वह हाईकोर्ट में एक केस की बहस कर कोर्ट रूम से जैसे ही निकले, बेहोश होकर गिर पड़े. जिसके बाद साथी अधिवक्ताओं की मदद से उन्हें उठाया गया और हाईकोर्ट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं होता देख फिर सूरज कुमार को पारस हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. अधिवक्ता सुरज बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे. यह जानकारी हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी.
अधिवक्ता सूरज के निधन पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट किया है. इधर अधिवक्ता के निधन की खबर मिलते ही न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार, धीरज कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, राम सुभग सिंह और बड़ी संख्या में अधिवक्ता पारस अस्पताल पहुंचे. अधिवक्ता सुरज कुमार अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र (एक 11वीं और दूसरा कक्षा आठ का छात्र है) छोड़ गये हैं.
Also Read : झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
Also Read : सिपाही से अवैध संबंध ने लील ली क्षितिज की जान, बच्चे ने देख लिया था एक साथ
Also Read : SP ने 11 पुलिस अधिकारियों का रोका वेतन… जानें क्यों
Also Read : Elon Musk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI… जानें डिटेल्स
Also Read : केरल कैडर के IAS ज्ञानेश कुमार होंगे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त
Also Read : गया-कोडरमा सेक्शन पर जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जमीन का सर्वे शुरू
Also Read : बच्चे को घुमाने निकला रिश्तेदार और बच्चा हो गया चोरी, देखें चोर की फोटो
Also Read : Aaj Ka Rashifal,18 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में रांची पुलिस-प्रशासन, SP-SDM ने क्या किया… जानें
Also Read : महाकुंभ मेले को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था हुई दुरुस्त…