Joharlive Team

  • अब तक कारण का पता नहीं, जवान रिम्स में भर्ती।
  • सुबह सदर DSP दीपक कुमार पांडेय ने रिम्स में की जवान से मुलाकात।

रांची : सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई इलाके में झारखंड पुलिस के एक जवान ने शुक्रवार देर रात अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी। तीन लोगों की हत्या के बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। रात में ही जवान को रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। रिम्स में जवान की बहन और सदर थाने का एक अन्य जवान उसके साथ है। उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार स्पेशल ब्रांच में तैनात जवान बृजेश तिवारी ने शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में अपचनी पत्नी रिंकी, बेटी खुशबू और बेटा बादल की हत्या की। जवान झारखंड के पलामू का है।

एक ओर जहां बड़ागाई स्थित जवान के घर पर के पास स्थिति तनावपूर्ण है, वहीं रिम्स में बृजेश से मिलने भी कुछ लोग आ रहे हैं। शनिवार दिन के 11 बजे सदर DSP दीपक कुमार पांडेय भी जवान से मिलने आए। उन्होंने बृजेश से बात की, लेकिन फिलहाल कोई बयान नहीं दिया।

कारण का अब तक नहीं चल सका है पता –
जवान ने ऐसा क्यों किया इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि जवान बृजेश मानसिक समस्याओं से ग्रसित था। रात को शराब के नशे में बृजेश ने घटना को अंजाम दिया।
कुछ लोग इसके पीछे स्ट्रेस बता रहे हैं। हालांकि सही कारण किसी को पता नहीं है, या बताना नहीं चाह रहे हैं।

लगातार उल्टियां कर रहा है बृजेश –
जहर के प्रभाव से बृजेश लगातार उल्टियां कर रहा है। प्राथमिक उपचार के तहत उसे पानी चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बृजेश खतरे से बाहर है। लेकिन अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। घटना का कारण जानने के लिए पुलिस के बयान का इंतजार है।

Share.
Exit mobile version