Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 11:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»भ्रष्टाचार और कुशासन वाली झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकना होगा : तरुण गुप्ता
    जामताड़ा

    भ्रष्टाचार और कुशासन वाली झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकना होगा : तरुण गुप्ता

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ प्रखंड कार्यालय परिसर में आजसू पार्टी ने हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा प्रखंड व अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि आपसभी मिलकर वंशवाद के खिलाफ उठ खड़े हो. स्थानीय विधायक को उखाड़ फेंकने का कार्य करिए. स्थानीय विधायक भ्रष्टाचार में पूर्ण रूप से लिप्त है और अपनी जमीर तक को बेच दिया है.

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोटी और सत्ता को अगर आप नहीं पलटते हैं तो यह निरंकुश और जल जाता है. जामताड़ा विधानसभा के विधायक एक-एक योजनाओं को बेचने का काम करता है, चाहे वह सड़क, पोखरा या मनरेगा का कोई भी कार्य हो. हर कार्य में पीसी और पगड़ी के बिना विकास कार्य नहीं होने देता है. झारखंड सरकार के कुशासन और जामताड़ा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आपको गोल बंद होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी. जब तक आप वंशवाद का समापन नहीं करते हैं, तब तक आप विकास के मापदंड को समझ नहीं पाएंगे.

    भ्रष्टाचार में लिप्त है विधायक

    उन्होंने कहा कि आज विधायक सिर्फ बड़बोलापन और भ्रष्टाचार में लिप्त है. एक-एक कार्यकर्ताओं को इसके लिए मेहनत करनी होगी. समय कम है सभी मिलकर इस कुशासन के विरुद्ध आवाज को बुलंद करके परिवर्तन की दिशा की ओर कदम बढ़ाए. जिला अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है. चिकित्सा व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है. कांग्रेस और जेएमएम राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. वही अशोक सिंह ने बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. मौके पर आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष माने बेसरा, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीतामनी हसदा,  सुकदेव भंडारी,नवीन वत्स, संटू यादव,पिंटू यादव,ओंकार झा,बबलू गोराई,विकास बावरी,अरविंद ओझा,भारत सरमा,जगरनाथ कुंडू समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया. ग्राम प्रभारी और चूल्हा प्रमुख की बहनों ने आने वाले समय में परिवर्तन के लिए संकल्प लिया. साथ ही दस सूत्री मांग जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बीडीओ को सौंपा.

     

    आजसू कुशासन झारखंड भ्रष्टाचार सरकार हल्ला बोल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्यकर्ताओं से बोले बाबूलाल, हमें जनता की भावनाओं को आवाज देनी है
    Next Article रांची : कोर्ट परिसर में खड़ी कार में लगी आग

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त, एक घायल

    May 14, 2025
    झारखंड

    तीन महीने में दो हजार राशन कार्ड रद्द, आठ हजार लाभुकों के नाम कटे

    May 14, 2025
    झारखंड

    लातेहार में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2025
    Latest Posts

    Q4 नतीजों के बाद टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट

    May 14, 2025

    चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त, एक घायल

    May 14, 2025

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए बिहार के वीर सपूत का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना

    May 14, 2025

    कनाडा की नई विदेश मंत्री बनीं भारतीय मूल की अनीता आनंद को डॉ. एस. जयशंकर ने दी बधाई

    May 14, 2025

    तीन महीने में दो हजार राशन कार्ड रद्द, आठ हजार लाभुकों के नाम कटे

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.