Joharlive Team

रांची। लॉक डाउन में कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अफवाह फैलाने के मामले में झारखंड पुलिस ने अब तक 132 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कोरोना की आड़ में समाज में कटुता फैलाने वाले अफवाहबाजों पर सख्ती बढ़ा दी है।

अफवाह फैलाने के मामले में 210 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं मामले में 111 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पलामू में सबसे ज्यादा 18 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इसके बाद रांची में 15 एफ आई आर दर्ज किए गए है। तीसरे स्थान पर गिरिडीह जिले में 12 एफ आई आर दर्ज किए गए। गिरिडीह में हुई है सबसे ज्यादा गिरफ्तारी राज्य में अफवाह फैलाने के मामले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी गिरिडीह जिले में हुई है। अब तक मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं लातेहार ने 10 पलामू और चतरा में 9 और गढ़वा और जमशेदपुर में 8लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

शहर में काेरोना संक्रमण से बचाव के लिए फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए जारी आदेश का भी पुलिस सख्ती से अनुपालन करवा रही है। बाइक में एक से ज्यादा और कार में दो से ज्यादा बैठने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहनों के नंबर रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं। बाद में मिलान कर बार-बार निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया।

  • राज्य में अब तक 132 एफआईआर दर्ज

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने के मामले में झारखण्ड में अब तक 132 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें रांची में 15,खूंटी में 4,रामगढ़ में 6, लोहरदगा में 0, गुमला में 3, सिमडेगा में 2,जमशेदपुर में 8 ,चाईबासा में 4,सरायकेला में 3,धनबाद में 10,बोकारो में 4,पलामू में 18,गढ़वा में 7,लातेहार में 5,हजारीबाग में 3,चतरा में 6,कोडरमा में 3, गिरिडीह में 12,दुमका में 3,जामताड़ा में 0, साहेबगंज में0 , पाकुड़ में 2, गोड्डा में 5 और देवघर में 9 मामले शामिल हैं।

Share.
Exit mobile version