Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 2:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Jharkhand Chunav: किस पार्टी को मिलेगी सत्ता की चाबी, कल तय होगी झारखंड की 81 विधानसभा सीटों की किस्मत
    झारखंड

    Jharkhand Chunav: किस पार्टी को मिलेगी सत्ता की चाबी, कल तय होगी झारखंड की 81 विधानसभा सीटों की किस्मत

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और अब सबकी निगाहें 23 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. विधानसभा चुनाव 2024 के तहत दो चरणों में मतदान हुआ, पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग हुई, जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ. अब 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती की जाएगी.

    मतगणना हॉल में सुबह 6:30 बजे तक पहुंचेंगे अधिकारी

    रांची में विधानसभा चुनाव की मतगणना के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं. सभी निर्वाची पदाधिकारियों को सुबह 6:30 बजे तक मतगणना हॉल में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है. किसी कर्मी की अनुपस्थिति की स्थिति में उनकी जगह अन्य कर्मचारी सुबह 7 बजे तक तैनात किए जाएंगे. स्ट्रांग रूम का सील सुबह 5:30 बजे खोला जाएगा, और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को मतगणना हॉल में लाया जाएगा.

    पहले परिणाम तोरपा विधानसभा सीट से

    पहले राउंड की मतगणना के परिणाम सुबह 9:30 बजे तक आने की संभावना जताई जा रही है. सबसे पहले तोरपा विधानसभा सीट का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है, जहां 13 राउंड में मतगणना की जाएगी. इसके बाद अन्य विधानसभा क्षेत्रों जैसे धनवार, पोडैयाहाट, नाला, सिमरिया और बोकारो के परिणाम क्रमशः घोषित होंगे, जिनकी मतगणना 24-24 राउंड में की जाएगी.

    रांची जिले की सात सीटों के परिणाम

    रांची जिले की सात विधानसभा सीटों – रांची, हटिया, कांके, मांडर, तमाड़, सिल्ली और खिजरी के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 23 नवंबर को होगा. रांची जिले के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से पंडरा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में शुरू होगी. दोपहर 12 बजे तक सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों के रुझान सामने आने लगेंगे. हटिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 23 राउंड की गिनती होगी, जबकि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 18 राउंड की गिनती होगी.

    ट्रैफिक बदलाव की सूचना

    ये भी पढ़ें:- रांची के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से होगी मतगणना प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग

    23 नवंबर को पंडरा बाजार में मतगणना होने के कारण रांची में ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं। पिस्का मोर्ड से तिलता चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बस और मालवाहक गाड़ियों की नो इंट्री रहेगी। इसके अलावा, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक शहर में भी छोटे-बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी. पंडरा बाजार इलाके में ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में काम करेगी और दो QRT सहित ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे.

    23 नवंबर ईवीएम कांके विधानसभा चुनाव परिणाम झारखंड चुनाव 2024 झारखंड चुनाव परिणाम झारखंड विधानसभा तोरपा विधानसभा पंडरा बाजार पोस्टल बैलेट मतगणना मतगणना हॉल रांची ट्रैफिक रांची विधानसभा रांची सीट विधानसभा चुनाव 2024 स्ट्रांग रूम हटिया विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर; कई हथियार बरामद
    Next Article झारखंड में 2.91 लाख अबुआ आवास की स्वीकृति, आचार संहिता समाप्त होते ही शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया

    Related Posts

    चाईबासा

    जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    May 11, 2025
    झारखंड

    एनएच-98 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौ’त

    May 11, 2025
    झारखंड

    हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

    May 11, 2025
    Latest Posts

    जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    May 11, 2025

    एनएच-98 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौ’त

    May 11, 2025

    हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

    May 11, 2025

    IPL के “बाकी” मैचों पर फैसला जल्द

    May 11, 2025

    पलामू की आकांक्षा ने CSIR-UGC NET में हासिल की बड़ी सफलता

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.