रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई. जिसमें 81 प्रस्तावों पर मुहर लगी.

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर 

1.स्कूल डायरी का वितरण: सरकारी स्कूलों में स्कूल डायरी का वितरण किया जाएगा, जिससे छात्रों की प्रगति को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा।

2. आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास: 2051 लघु आंगनबाड़ी केंद्र को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में तब्दील किया जाएगा।

3. विधवा और वृद्धा पेंशन: अब विधवा और वृद्धा पेंशन की उम्र सीमा 80 वर्ष कर दी गई है, और पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है।

4. जल दर में संशोधन: जल दर में संशोधन की स्वीकृति दी गई है।

5. मल्टीपरपज कल्चर सेंटर: गढ़वा में एक मल्टीपरपज कल्चर सेंटर का निर्माण होगा।

6. नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार: नक्सली हिंसा में मारे गए पुलिस कर्मियों के परिवारों को अनुकंपा पर नौकरी मिलेगी।

7. रांची सदर अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण: रांची सदर अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की खरीद की जाएगी।

8. कांग्रेस के राज्य मंत्री: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो को कांग्रेस मंदिर झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य और राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा।

9. संत जेवियर स्कूल डोरंडा: संत जेवियर स्कूल डोरंडा को 1.50 एकड़ भूमि 30 साल के लीज पर दी जाएगी।

10. रिम्स के जीर्णोधार: रांची के रिम्स के पुराने भवनों का जीर्णोधार और नए भवनों का निर्माण 1 अरब रुपये की लागत से किया जाएगा।

11. नया झारखंड भवन: मुंबई में नया झारखंड भवन बनाया जाएगा, जहां झारखंड से जाने वाले मजदूरों को रहने और इलाज की सुविधाएं दी जाएंगी।

12. आंगनबाड़ी सहायिका सेविकाओं की नियुक्ति: आंगनबाड़ी सहायिका सेविकाओं की नियुक्ति में अनुकंपा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।

13. जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के परदेसी छात्रवृत्ति का कोटा बढ़ाकर 50 छात्र-छात्राओं के लिए किया गया है।

14. पलाश मार्ट: सभी जिलों में पलाश मार्ट खोले जाएंगे।

15. नए डिग्री कॉलेज: कोल्हान के मुसाबनी, देवघर, गिरिडीह के तिसरी, दुमका के नारायणपुर और हजारीबाग के बड़कागांव में नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

16. वक्फ बोर्ड संशोधन: केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी।

 

Share.
Exit mobile version