रांची। राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली और अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा करने का वादा किया। राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बेबी देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बेबी देवी ने टूटी- फूटी भाषा में शपथ पत्र पढ़ीं। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में मंत्री का नियुक्ति पत्र पढ़ा।

इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर व उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को राजभवन नहीं जाने दिया गया, जिससे वह काफी नाराज हुए। उन्‍होंने मजबूरन वापस लौटना पड़ा। उन्‍होंने कहा, यह राजभवन का तुगलकी फरमान है।

गौरतलब है कि झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का बीते 6 अप्रैल को निधन हो गया। उन्‍होंने चेन्‍नई के एमजीएम अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। बीते काफी लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्‍हें रांची के पारस हॉस्‍पिटल में एडमिट कराया गया था। फिर बेहतर इलाज के लिए एयर एम्‍बुलेंस के जरिए चेन्‍नई ले जाया गया। बता दें कि महतो के निधन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली है।

जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार झामुमो के विधायक रहे थे और उनकी मृत्‍यु के बाद से यह सीट खाली है। जबकि यहां छह अक्‍टूबर से पहले उपचुनाव कराना है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बेबी देवी पार्टी उम्मीदवार के रूप में यहां से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

 

Share.
Exit mobile version