रांची : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अलग-अलग समितियों का गठन कर रही है. एक दिन पूर्व कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें एक नाम चौंकाने वाला है. जी हां, वो नाम है जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का. कांग्रेस ने आलमगीर आलम को चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनाया है. जबकि, उसी समिति में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय को चेयरमैन बनाया है.

सुबोधकांत संभालेंगे प्रचार समिति की जिम्मेदारी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. उनके अलावा रामेश्वर उरांव, डॉ. अजय कुमार, आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, डॉ. प्रदीप बलमुचू, कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, बत्रा गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, प्रणव झा, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी, डॉ. अजय शाहदेव, दयामनी बारला, अनुपमा सिंह, यशस्विनी सहाय व अन्य को सदस्य बनाया गया है.

प्रदेश अध्यक्ष के जिम्मे चुनाव समिति

प्रदेश चुनाव समिति केशव महतो कमलेश (अध्यक्ष), डॉ. अजय कुमार, डॉ. रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, डॉ. प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, प्रणव झा, अंबा प्रसाद, बंधु तिर्की व अन्य को सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा सभी विधायक और झारखंड पीसीसी के सभी प्रकोष्ठ के प्रमुख को चुनाव समिति का पदेन सदस्य बनाया गया है.

बंधु तिर्की घोषणा पत्र बनाने का उठाएंगे दायित्व

घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बंधु तिर्की को बनाया गया है. बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, जय प्रकाश गुप्ता, अनादि ब्रह्म, जलेश्वर महतो, शाहनवाज अनवर, केएन त्रिपाठी, देवेन्द्र चंपिया, अशोक चौधरी, डॉ. एम तौसीफ, डॉ. सुशील मरांडी, बद्रीराम, सतीश पॉल मुंजनी व अन्य को समिति का सदस्य बनाया गया है.

Share.
Exit mobile version