Joharlive Team
रांची। कांग्रेस ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रविवार को कांग्रेस चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का एलान किया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक अभी कांग्रेस के खाते के 31 में से सिर्फ 5 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। वहीं विपक्षी महागठबंधन की ओर से भी पत्ते खुलने शुरू हो गए हैं। राजद, कांग्रेस के बाद अब झामुमो ने भी 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। गुमला से भूषण तिर्की, बिशुनपुर से चमरा लिंडा और गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट
लोहरदगा – रामेश्वर उरांव
मनिका – रामचंद्र सिंह
डालटेनगंज – केएन त्रिपाठी
विश्रामपुर- चंद्रशेखर दुबे
भवनाथपुर- केपी यादव
