रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की अंतिम तैयारी में हैं. झारखंड में बीजेपी पार्टी इस बार कई जगहों पर प्रत्याशियों को बदलने के मूड में है. रायसुमारी और स्थानीय स्तर पर इस बार बीजेपी सर्वे कराकर प्रत्याशियों की सूची बना चुकी है, सिर्फ आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. रांची विधानसभा सीट से रमेश सिंह तो कांके से कमलेश राम को संभावना है कि उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी मैदान में उतारे. वहीं, हटिया से नवीन जायसवाल का नाम है. हालांकि, बीजेपी की यह आधिकारिक लिस्ट नहीं है, इसमें नाम बदल भी सकते हैं. उम्मीद है कि बीजेपी पहले फेज की लिस्ट बुधवार देर शाम तक या फिर गुरुवार को आधिकारिक तौर पर जारी कर दे.

इन-इन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की संभावित सूची
बीजेपी की पहली सूची के कुछ नाम

1. रांची – रमेश सिंह
2. हटिया – नवीन जायसवाल
3. कांके – कमलेश राम
4. दुमका – सुनील सोरेन
5. हजारीबाग – प्रदीप प्रसाद
6 . बेरमो – रविंद्र पांडे
7. पोटका – मीरा मुंडा
8 . मधुपुर – गंगा नारायण सिंह
9. झरिया – रागिनी सिंह
10. बोकारो – बीरांची नारायण
11. कोडरमा – नीरा यादव
12. बरकट्ठा – अमित यादव
13 . जमुआ – डॉ मंजू
14. बरही – मनोज यादव
15. चक्रधरपुर – शशिभूषण सामड
16. जगन्नाथपुर – गीता कोड़ा
17. बगोदर – नागेंद्र महतो
18 . गांडेय – मुनिया देवी
19. गिरिडीह- निर्भय शाहबादी
20. निरसा – अपर्णा सेनगुप्ता
21. चंदनकियारी – अमर बाउरी
22. गुमला – सुदर्शन भगत
23. सिसई- अरुण उरांव
24. खिजरी – राम कुमार पाहन25. सरायकेला – चंपई सोरेन
26. राजधनवार – बाबूलाल मरांडी
27. राजमहल – अनंत ओझा
28. धनबाद – राज सिन्हा
29. गोड्डा – अमित मंडल
30. महागामा – अशोक भगत
31. नाला: माधव महतो
32. बिश्रामपुर- रामचन्द्र चंद्रवंशी
33. पलामू – आलोक चौरसिया
34. गढ़वा – सतेंद्र तिवारी
35. हुसैनाबाद – कमलेश सिंह
36. भवनाथपुर – भानु प्रताप शाही
37. खूंटी – नीलकंठ सिंह मुंडा
38. सारठ – रणधीर सिंह

JDU
जमशेदपुर (पश्चिम) – सरयू राय
तमाड़ – राजा पीटर

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024 : तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी मोड में आए राजनीतिक दल, बीजेपी ने 56 प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर!

Share.
Exit mobile version