Joharlive Team

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 35 लाख रुपए का चेक सौंपा। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने यह राशि राज्य में कोरोना महामारी से बचाव, नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राम कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के विभिन्न जिलों के कई सदस्यों ने भी जिलों के उपायुक्तों से मिलकर आपदा राहत कोष में सहायता राशि दान दिया है। उन्होंने कहा कि संघ के सभी सदस्य कोरोना संक्रमण के इस घड़ी में बढ़-चढ़कर अपना सामाजिक दायित्व प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव यतींद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रताप किचिंगिया, अविनाश कुमार, सुधीर रंजन एवं अन्य मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version