Joharlive Team

रांची/जमशेदपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान 24 मार्च को रांची के तमाड़ इलाके में रड़गांव मस्जिद से पकड़े गए 11 विदेशी मुस्लिमों को पुलिस ने जेल भेजा है। शनिवार को जादूगोड़ा थाना से सभी को जेल भेजा गया है। जेल जाने से पूर्व 25 दिनों तक सभी को क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जेल भेजने से पूर्व सभी की केंद्राडीह स्वास्‍‍‍‍थ्‍य केंद्र में जांच भी हुई है। जिसमें सभी का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। मालूम हो की जादूगोड़ा थाना में बीते 7 अप्रैल को सभी 11 विदेशी मुस्लिम धर्म गुरुओं के खिलाफ वीजा एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को जांच के बाद पता चला कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर धर्म का प्रचार कर रहे थे। इनके द्वारा लॉकडाउन का भी उलंघन किया गया है। इसके बाद इनपर कांड संख्या 22/20, धारा 188/269/270/आईपीसी एवं 14 बी विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया था। इधर, जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की सभी 11 लोगों को जेल भेज दिया गया है।

  • तमाड़ से पकड़े गए थे सभी विदेशी मुस्लिम

रांची के तमाड़ इलाके में रड़गांव मस्जिद से 11 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया था। 24 मार्च दोपहर रड़गांव मस्जिद में 11 विदेशी संदिग्ध मौलवी के छिपे होने की सूचना बुंडू डीएसपी अजय कुमार को मिली थी। जांच में पता चला कि चीन के तीन, कजाकिस्तान के चार और कर्गिस्तान के चार मौलवी मस्जिद में शरण लिए हुए है। बता दे की ये सभी भारत टूरिस्ट वीजा पर आए थे। टूरिस्ट वीजा पर भारत आने के बाद सभी तबलीगी जमात का काम कर रहे थे। हिरासत में लेने के बाद सभी को जमशेदपुर जिले के मुसाबनी प्रखंड के स्वासपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 25 दिनों के लिए क्‍वारंटाइन किया गया था।इसके बाद दो बार सभी की कोरोना जांच कराई गई। हालांकि, दोनों रिपोर्ट में सभी कोरोना निगेटिव पाए गए है।

Share.
Exit mobile version