Joharlive Team

जमशेदपुर। राज्य में घोषित लॉकडाउन के दौरान गांव के गरीब एवं असहाय लोगों को भूखा नहीं रहना पड़े इस उद्देश्य से जेएसएलपीएस के अजीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन का शुभारंभ किया गया है। लॉक डाउन की अवधी तक प्रतिदिन दो वक्त गांव के गरीब, असहाय, वृद्ध, विधवा, विकलांग आदि को भोजन कराया जायेगा।

जेएसएलपीएस के पोटका प्रखंड समन्वयक मुरलीधर महतो ने बताया कि पोटका प्रखंड मे झारखंड सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान मे 34 पंचायत मुख्यमंत्री दीदी किचन का शुभारंभ करके प्रतिदिन दो वक्त खाना खिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंतला पंचायत में तेंतला अजीविका महिला ग्राम संगठन, चांदपुर पंचायत मे चांदपुर अजीविका महिला ग्राम संगठन, सानग्राम मे जोजोसाई अजीविका महिला ग्राम संगठन, पोटका पंचायत मे सरमंदा अजीविका महिला ग्राम संगठन, माटकु पंचायत मे माटकु अजीविका महिला ग्राम संगठन, हेंसलबील पंचायत में खाड़ियासाई अजीविका महिला ग्राम संगठन, कालिकापुर पंचायत मे कालिकापुर अजीविका महिला ग्राम संगठन, सोहदा पंचायत में बाड़ाघुटू सिकड़ा अजीविका महिला ग्राम संगठन, शंकरदा पंचायत में शंकरदा अजीविका ग्राम संगठन, धिरोल पंचायत में धिरोल अजीविका ग्राम संगठन, मानपुर पंचायत मे मानपुर अजीविका ग्राम संगठन, ग्वालकाटा पंचायत मे ग्वालकाटा अजीविका ग्राम संगठन, हाड़तोपा पंचायत मे हाड़तोपा अजीविका महिला ग्राम संगठन, डोमजुड़ी पंचायत मे राजदोहा अजीविका महिला ग्राम संगठन, आसनबनी पंचायत मे आसनबनी अजीविका महिला ग्राम संगठन, हाथीबिंदा पंचायत मे नारायणपुर अजीविका महिला ग्राम संगठन, भाटिन पंचायत मे मेचुआ अजीविका महिला ग्राम संगठन, कुलडीहा पंचायत मे गोपालपुर अजीविका महिला ग्राम संगठन, हल्दीपोखर पश्चिमी पंचायत में हल्दीपोखर पश्चिमी अजीविका महिला ग्राम संगठन, हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत मे हल्दीपोखर पूर्वी अजीविका महिला ग्राम संगठन, जुड़ी पंचायत मे तिरिंग अजीविका महिला ग्राम संगठन, गंगाडीह पंचायत में ओयोन अजीविका महिला ग्राम संगठन, पोड़ाडीहा पंचायत मे चांपी अजीविका महिला ग्राम संगठन, जानमडीह पंचायत मे जानमडीह अजीविका महिला ग्राम संगठन, नारदा पंचायत मे नारदा अजीविका महिला ग्राम संगठन, हरिणा पंचायत मे हरिणा अजीविका महिला ग्राम संगठन, हेंसलआमदा पंचायत मे दिगारसाई अजीविका महिला ग्राम संगठन, जामदा पंचायत मे भेलाईडीह अजीविका महिला ग्राम संगठन, तेतलापोड़ा पंचायत मे तेंतला अजीविका महिला ग्राम संगठन, चाकड़ी पंचायत मे रादुड़ अजीविका महिला ग्राम संगठन, कोवाली पंचायत मे कोवाली अजीविका महिला ग्राम संगठन, हेंसड़ा पंचायत मे हेंसड़ा अजीविका महिला ग्राम संगठन, रसुनचोपा पंचायत में रसुनचोपा अजीविका महिला ग्राम संगठन, टांगराईन पंचायत मे टांगराईन अजीविका महिला ग्राम संगठन को दीदी किचन संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

Share.
Exit mobile version