JoharLive Desk

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज भिवानी और महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना और जम्मू-कश्मीर का मसला देश का अंदरुनी मामला है। कांग्रेस इसे अंतरराष्ट्रीय मसला बनाने में क्यों जुटी हुई है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस को पता नहीं क्यों मिर्ची लग गई, जबकि जनहित में यह काम किया गया है और इससे विकास के कई रास्ते खुले हैं। भाजपा ने वो काम किया, जो कांग्रेस कभी नहीं कर पाई। अगर कांग्रेस वाकई देश का भला चाहती है, इस फैसले से खुश होना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की प्रथा है। जब मैंने राफेल पर ऊँ लिखा तो लोगों ने सवाल उठाए कि ऐसा क्यों किया। मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि शस्त्र पूजा में ऊँ नहीं लिखता तो क्या लिखता। वे ही बता दें कि मुझे क्या लिखना चाहिए था। कांग्रेस को बस मौका चाहिए होता है भाजपा का विरोध करने का। विरोध ही करना है, तो देश का भला करने का दम क्यों भरते हैं।

Share.
Exit mobile version