Ranchi : JAC यानी झारखंड एकैडेमिक काउंसिल ने 10वीं की हिंदी और साइंस की हो चुकी परीक्षा रद्द कर दी है। संबंधित आदेश JAC की ओर से जारी कर दिया गया है। हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को प्रथम पाली में ली गयी थी। वहीं, साइंस की परीक्षा आज यानी 20 फरवरी को ली गयी थी। बताया गया कि बीते 11 फरवरी से शुरू हुई 10वीं की परीक्षा के ये दो पेपर लीक हो गये थे। इनका प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पेपर लीक होने की फैली खबर के बाद JAC के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और वायरल पेपर का मिलान ओरिजिनल पेपर से किया। जांच में दोनों पेपर सेम पाया गया। यानी पेपर लीक हो गया था। इसके बाद परिक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए लीक हुए दोनों पेपर को रद्द कर दिया गया है। यह एग्जाम फिर कब लिये जायेंगे, इसका नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा का कहना है कि जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का भी गठन किया जायेगा। यह कमेटी पेपर लीक के मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करेगी।
Also Read : विदेश से MBBS करने के लिए NEET-UG पास करना अनिवार्य : SC
Also Read : लोहरदगा में NCB को बड़ी सफलता, गांजा की खेप बरामद, दो अरेस्ट
Also Read : दिल्ली की नयी CM रेखा गुप्ता के नाम है कितनी संपत्ति… जानें
Also Read : हर हाल में मार्च तक योजना मद की राशि जरूर खर्च की जाये : सचिव
Also Read : खूंटी रोड में दो ट्रकों के बीच टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Also Read : रविवार की शाम शास्त्रीय संगीत से सजेगा बिरसा मुंडा फन पार्क
Also Read : रांची से महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस चलते-चलते धधक उठी, फिर…