Ranchi : झारखंड में IPS स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है. पंकज कंबोज को पुलिस हाउसिंग का निदेशक बनाया है, तो अनिल पालटा को डीजी रेल की नई जिम्मेदारी सौंपी है.
देखें पूरी सूची :
अनिल पालटा, मा०पु०से० (1990) को महानिदेशक, रेल, झारखंड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
एम०एस० भाटिया, भा०पु०से० (1993) को महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, झारखंड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पंकज कंबोज, भा०पु० से० (2005) को प्रबंध निदेशक, झारखंड पुलिस हाऊसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, झारखंड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
शुभम कुमार खण्डेलवाल, भा०पु० से० (2021) को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
गौरव गोस्वामी, भा०पु०से० (2021) को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वेदान्त शंकर, भा०पु० से० (2022) को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, किस्को के पद पर पदस्थापित किया गया है।
शिवम प्रकाश, भा०पु० से० (2022) को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Read also: 32 IPS अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट
Read also: होली में बच्चों की स्किन और आंखों की सुरक्षा के लिए FOLLOW करें ये TIPS
Read also: बिहार में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी