Lohardaga : 18 साल की एक लड़की की डेड बॉडी उसके ही घर में फंदे पर लटकती हालत में मिली। लड़की की शिनाख्त 18 साल की ऋतु कुमारी के तौर पर की गयी। उसके पिता का नाम चारू उरांव बताया गया। ऋतु इंटर की छात्रा थी। घटना की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आसपास के लोग जुट गये और सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऋतु की डेड बॉडी को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। घटला लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा बगीचा टोली से सामने आयी है। ऋतु का घर इसी मोहल्ले में है।
इधर, ऋतु के घरवालों ने पुलिस को बताया कि आज यानी शुक्रवार को घर के सभी लोग खेत में काम करने के वास्ते चले गये। जब ऋतु की मां वापस घर पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसकी आंखों के सामने जवान बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। फंदा साड़ी का बनाया गया था और एस्बेस्टस में कुंडी के सहारे लटक रहा था। बेटी को फंदे लटका पर देख मां की चीख निकल गयी। मां की चीख-चित्कार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। वहीं, खेत से घरवाले भी पहुंच गये। इसके बाद पुलिस पहुंची और अपने काम में जुट गयी। सेन्हा थानेदार वारिश हुसैन ने बताया कि मामला प्रथम दृष्ट्या सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
Also Read : झारखंड की महिलाओं ने विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर बढ़ाया है राज्य का मान : CM हेमंत
Also Read : होली के मौके पर यहां दिखेगा ‘B’lood Moon’ का अद्भुत नजारा
Also Read : कालू लामा गैंग के गुर्गों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, SP बोले… देखिये क्या
Also Read : बैंक ऑफ बड़ौदा में 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू, जल्द कर लें आवेदन
Also Read : Sudha Brand का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम : CM नीतीश ने हरी झंडी दिखाकर शुरु की निर्यात