Joharlive Team
रांची। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है। झारखंड पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक, एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति का पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। वहीं 19 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पूरी सूची राज्य सरकार को भेजी है। धनबाद में पोस्टेड इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह को राष्ट्रपति का पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है।
शहीद समेत चार को मिला पुलिस वीरता पदक
इंस्पेक्टर रमाकांत प्रसाद, दरोगा ज्योति प्रकाश, हवलदार जफर इमाम और शहीद चौकीदार छोटेलाल पासवान को मरणोपरांत वीरता पदक दिया गया है।


इन्हें मिला पुलिस सराहनीय सेवा पदक

  • परमेश्वर प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी, लोहरदगा
  • रणवीर प्रसाद सिंह, सिविल जमादार, गुमला
  • अरूण कुमार भगत, स्टेनो सब इंस्पेक्टर, लोहरदगा
  • शंकरनाथ, एएसआई, सीआईडी, रांची
  • श्यामल कुमार मंडल, एएसआई, बोकारो
  • रतनलाल लायक, एएसआई, बोकारो
  • चितरंजन प्रसाद सिन्हा, एएसआई, रांची
  • विजय कुमार रंजन, एएसआई, कोडरमा
  • मो जमाल अहमद, एएसआई, गोड्डा
  • जेरॉम बाखला, हवलदार, जंगलवार फेयर स्कूल, नेतरहाट
  • प्रेम कुमार, हेड कांस्टेबल, जैप 10, रांची
  • दिनेश प्रसाद, हेड कांस्टेबल, जैप 10, रांची
  • इफ्तेखार खान, हेड कांस्टेबल, जैप 10, रांची
  • निरंजन भगत, हेड कांस्टेबल, पलामू
  • रामेश्वर सिंह यादव, हवलदार, खूंटी
  • इरकान कुजूर, हवलदार, खूंटी
  • पुष्पा टोप्पो, हवलदार, खूंटी
  • सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल, चतरा
  • मो अमजद खान, कांस्टेबल, पलामू
Share.
Exit mobile version